फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रिटायर्ड फार्मासिस्ट के घर में दिनदहाड़े चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदासी क्षेत्र की वृंदावन काॅलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े रिटायर्ड फार्मासिस्ट के घर में घुसा चोर आलमारी तोड़कर 20 हजार नकदी ले गया। घटना के दौरान भवन स्वामी घर पर पहुंचे, तभी चोर उनके सामने से निकलकर भाग गया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


मूल रूप से चकिया क्षेत्र के उतराैत राजाराम शर्मा, धानापुर सीएचसी के मुख्य फार्मासिस्ट के पद से रिटायर होने के बाद चंदासी क्षेत्र में मकान बनाकर रहते हैं। दो दिन पहले उनका परिवार रिश्तेदारी में चला गया था और वह घर में अकेले थे। मंगलवार को दोपहर में डेढ़ बजे घर में ताला बंद कर किसी काम से चले गए। करीब साढ़े तीन बजे वह घर लौटे और मेन गेट का ताला खोला तो इसी बीच अंदर से एक लड़का निकलकर भाग गया। वह घर के भीतर पहुंचे तो आलमारी टूटी थी और सामान बिखरा पड़ा था। राजाराम ने बताया कि आलमारी रखे 20 हजार रुपए चोरी हुए हैं। उन्होंने सीसी कैमरे की फुटेज देखी तो एक किशोर मेन गेट के ऊपर से घर में घुसता हुआ दिखा। राजाराम शर्मा के गेट खोलते ही चोर के भागने का घटनाक्रम सीसी कैमरे में कैद हो गया। मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें