मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर पूर्वी बाजार में मस्जिद के सामने
बाइक सवार दो बदमाश मंगलवार की शाम पांच बजे बाइक की डिग्गी तोड़कर चार लाख
पचासी हजार रुपये लेकर भाग निकले।
पीड़ित छांगुर ने शोर मचाया। पर बदमाश भाग निकले। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बबुरी
निवासी छांगुर चौहान चंदासी गांव निवासी है। दूध, पनीर का कारोबार करने के
साथ ही वह जमीन का भी कारोबार करता है।
बुधवार को जमीन की रजिस्ट्री कराने
के लिए मंगलवार को उसने दो लाख 25 हजार काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की
अलीनगर शाखा से तथा दो लाख 10 हजार मुगलसराय स्थित यूनियन बैंक से निकाले
थे।
इसके अतिरिक्त एक जमीन बेचने पर मिले 50 हजार रुपये एडवांस भी उसके पास
थे। सभी रुपयों को बैग में बाइक की डिग्गी में रखकर वह दुलहीपुर स्थित
पूर्वी बाजार पहुंचा।
वहां बाइक खड़ी कर वह मिठाई लेने के लिए दुकान पर
गया। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार मुंह ढंके दो युवक छांगुर की बाइक के
पास अपनी बाइक खड़ीकर डिग्गी तोड़कर रुपयों से भरा बैग ले भागे।
छांगुर ने
जब यह देखा तो शोर मचाने लगा। पर बाइक सवार बैग लेकर मुगलसराय की ओर भाग
निकले। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना मुगलसराय कोतवाली प्रभारी को दी।
क्षेत्राधिकारी सदर राजेश कुमार तिवारी और मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विनोद
यादव मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली।
कोतवाली पहुंचकर
पीड़ित ने घटना की तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विनोद यादव का
कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही घटना को
अंजाम देने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे।