पड़ाव के भोजपुर शटर चाड़कर की गई चोरी।
- फोटो : CHANDAULI
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत भोजपुर गांव में चोरों ने किराने की दुकान का शटर चाड़कर चालीस हजार रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार को सूचना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया। वहीं पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। भोजपुर गांव निवासी अरविंद कुमार पटेल की रामनगर मार्ग पर किराने की दुकान है। हर रोज की भांति सोमवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात दुकान का शटर चाड़कर चोर दुकान में घुसे और कैश काउंटर में रखे चालीस हजार रुपये नगदी लेकर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह अरविंद जब दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो शटर की स्थिति देख उसके होश उड़ गए। दुकान में भीतर जाकर देखा तो काउंटर से चालीस हजार रुपये गायब है। सूचना पर पहुंचे जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरे को खंगालने में जुटी रही। कोतवाल शिवानंद मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।