फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पंप हाउस में चोरी, 4500 घरों की जलापूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कबीरपुर (दरियापुर) गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने जल जीवन मिशन के पंप हाउस को निशाना बनाया। चोर करीब ढाई लाख रुपये के उपकरण और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पंप के जरूरी उपकरण चोरी होने से गांव की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इससे करीब चार से साढ़े चार हजार घरों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

कबीरपुर गांव निवासी पंप ऑपरेटर राहुल पटेल शनिवार सुबह पंप चालू करने के लिए पहुंचे। पंप हाउस के अंदर सामान बिखरा देखकर वह दंग रह गए। जांच करने पर कई जरूरी मशीनें और उपकरण गायब मिले। ऑपरेटर के अनुसार चोर एक कटर मशीन, एक ग्राइंडर, दो ड्रिल मशीन, एलटी पैनल की दो पंप मशीन, पैनल का पूरा तार और पेंट के लिए रखे करीब 20 लीटर के छह डिब्बे डिस्टेंपर ले गए। पंप में लगी 40 स्क्वायर की मोटर और पैनल से जुड़े उपकरणों के चोरी होने से जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है।
ग्राम प्रधानपति महेश पटेल ने बताया कि पंप बंद होने से करीब साढ़े चार हजार घरों की जलापूर्ति बाधित है। ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और औद्योगिक नगर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंप हाउस का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। मुगलसराय थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चोरी में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें