फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड भर्ती की सूचना पर पहुंचे युवाओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
सकलडीहा ब्लाक पर प्रदर्शन करते युवा। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
सकलडीहा। ब्लॉक मुख्यालय पर सुरक्षा गार्ड की भर्ती की सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद बुधवार को तमाम युवक मुख्यालय पर पहुंच गए। यहां किसी प्रकार की भर्ती नहीं होने की जानकारी होने पर युवकों ने हंगामा किया। अंत में मौके पर मौजूद ब्लॉक कर्मियों के समझाने पर युवक वापस लौट गए। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया और पंफलेट के माध्यम से सुरक्षा गार्ड की भर्ती होने की सूचना गांव-गांव में पहुंचाई जा रही थी। इसके संबंध में वितरित किए गए पंफलेट पर 10वीं पास छात्रों के लिए सुरक्षा गार्ड और 12वीं पास के लिए सुपरवाईजर पद पर भर्ती का विज्ञापन छपा था। साथ ही बुधवार को भर्ती प्रक्रिया ब्लॉक पर होने की सूचना भी अंकित थी। इसके बाद बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह से ही युवक सुरक्षा गार्ड की भर्ती के लिए जुटने लगे थे। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद तक कोई भर्ती प्रक्रिया शुरू न होते देख युवक परेशान होकर नारेबाजी करने लगे। युवाओं ने इस प्रकार की फर्जी सूचना प्रकाशित कर युवाओं को गुमराह करने वालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की। अंत में मौके पर मौजूद ब्लॉक कर्मियों ने ऐसी कोई भर्ती नहीं होने की जानकारी देकर युवाओं को वापस लौटाया। हंगामा करने वालों में दिलीप कुमार, विशाल मिश्रा, विष्णु कांत, सुरेश कुमार पांडेय, सुनील पांडेय,राजेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, चंद्रपाल, चंद्रभान, अंकुर गुप्ता, रवि राम, रामबोल, विपिन गुप्ता, पंकज यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें