फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के सड़क पर चलने वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। बिना फिटनेस जांच के सड़क पर चलने वाले वाहनों पर यातायात विभाग कर्रवाई करने की तैयारी में है। विभाग के मुताबि वाहनों की जांच कराकर परिवहन विभाग से समय से फिटनेस प्रमाण पत्र हासिल कर लें। नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन स्वामी को भारी भरकम जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। स्कूल संचालको को भी नोटिस भेज कर फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए आगाह कर दिया गया है। यह जानकारी संभागीय परिवहन निरीक्षक चंदौली अशोक यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि किसी भी वाहन को सड़क पर चलने के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट की जरुरत होती है। जो परिवहन विभाग की ओर से जारी किया जाता है। प्रमाण पत्र जारी करने से पहले गाड़ी का इंजन, लाइट, नंबर प्लेट सहित अन्य जरुरी जांच किया जाता है। बताया कि स्कूल में लगे वाहनों पर भी नियम विरूद्ध रहने पर कार्रवाई की जाएगी। 52 स्कूल संचालकों को फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए नोटिस भेजा है। यदि समय रहते वाहन जांच कराकर फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किया गया तो सड़क पर वाहनों के पकड़े जाने पर जुर्माने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें