मोहनिया। भभुआ थाना क्षेत्र के सोंनहन पथ पर पूरब पोखरा से बृहस्पतिवार की सुबह युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। आक्रोशित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर एकता चौक पर 2 घंटे तक जाम किया। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ एवं एसडीएम ने परिजनों को समझाकर जाम हटवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा l एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया कि रामेश्वर चौरसिया का पुत्र विशाल (22) का शव पूरब पोखरा से बरामद हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ भी कहना संभव हो पाएगा, हालांकि प्रथम दृष्टया दुर्घटना प्रतीत होती है, लेकिन मौत कैसे हुई। इसकी जांच की जा रही है।