फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चंदौली में आर्म्ड फोर्सेस वेटरनस दिवस का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय द्वारा 14 जनवरी को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया गया। यह दिवस भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और पदक विजेताओं द्वारा दी गई सेवाओं के सम्मान और मान्यता के प्रतीक के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। पहली बार यह दिवस 2017 में मनाया गया था और इसे भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा द्वारा प्रदान की गई सेवाओं के सम्मान में 14 जनवरी को मनाया जाता है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर के जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के शहीद सैनिकों एवं पदक विजेताओं के आश्रित, वीर नारियों और भूतपूर्व सैनिकों को कर्नल हृदेश कुमार चौधरी द्वारा सर्टिफिकेट, शाॅल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें