फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू गया रेल रूट पर 160 किमी की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में वर्ष 2024 में ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। इसके लिए मरम्मत कार्य तेजी से जारी है। पिछले कुछ वर्षों से ट्रेनों की गति बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके तहत, 80 प्रतिशत से अधिक ट्रैक को बदला जा चुका है। अधिकारियों की माने तो वर्ष 2024 में कुछ ट्रेनें 160 की स्पीड से दौड़ेंगी।
विज्ञापन

मिशन रफ्तार के तहत दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेनों काे दौड़ाने की तैयारी की गई है। इसके लिए, रेलवे की ओर से ढांचागत सुधार के काम हो रहे हैं। रेलवे के अनुसार, लगभग 1500 किलोमीटर लंबे हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग को 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति के अनुकूल बनाने में रेलवे अनुमानित रूप से 6975 करोड़ खर्च कर रहा है। इसमें पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल के प्रधानखांटा से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक 417 किलोमीटर लंबे रेल रूट की मरम्मत की लागत 2050 करोड़ रुपये है। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद दिल्ली से हावड़ा की दूरी मात्र 12 घंटे में तय की जा सकेगी। अभी यह दूरी 20 से 24 घंटे में होती है। ट्रेनों की स्पीड में बढ़ोतरी होने से यात्री परिवहन के साथ-साथ माल परिवहन तेज होगा। वहीं, इस रूट पर ट्रेनों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, अनुग्रह नारायण रोड, गया समेत अन्य स्टेशनों के लाखों यात्रियों का सफर आसान होगा। इसके तहत, पीडीडीयू मंडल में रेलवे ट्रैकों, स्लीपर और थिक वेब स्विच बदलने का काम अंतिम चरण में है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य तेजी से जारी है। अगले वर्ष इस रूट पर कुछ ट्रेनें 160 की स्पीड से दौड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें