फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पायदान पर खड़े होकर यात्रा कर रहा था युवक, गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाना अंतर्गत सरेसर गांव के समीप रेलवे यार्ड में मंगलवार की देर शाम ट्रेन से गिरने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। गाजीपुर जनपद के जमानियां थाने के गायघाट के निवासी राजकुमार गिरी का पुत्र अमृत गिरी (18) सोमवार को दवा लेने के लिए वाराणसी गया था। लौटते समय मुगलसराय- पटियाला ट्रेन से लौट दोस्त रविंद्र से मुलाकात हो गई । दोनों पैसेंजर ट्रेन से गांव जाने लगे। सरेसर गांव के समीप ट्रेन पहुंची की गेट पर खड़ा अमृत अचानक ट्रेन से गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना दोस्त रविंद्र ने परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इधर जानकारी होते ही परिजन भी देर शाम रोते बिलखते अलीनगर थाने पहुंचे।
विज्ञापन


वाहन के धक्के से बालक घायल
चकिया। नगर के वार्ड नंबर छह सिविल लाइन पूर्वी निवासी सूरज कुमार का पांच वर्षीय पुत्र आशीष मंगलवार की देर रात घर के बाहर सड़क किनारे पटरी पर खड़ा था। इस दौरान तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे धक्का मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें