फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रांसफार्मर पर केबल जोड़ने चढ़े अधेड़ की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरघट्टा क्षेत्र के होरिला गांव में केबल जोड़ने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़े अधेड़ की करंट लगने से मौत हो गई। दो घंटे तक हाईटेंशन तार से चिपका रहा। वह बिजली विभाग को बिना सूचना दिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ा था।नौगढ़ क्षेत्र में बिजली विभाग की ओर से सुबह सात बजे से दस बजे तक बिजली कटौती का रोस्टर है। उपकेंद्र के दूर होने की वजह से सूचना के बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारियों को पहुंचने में देर होती है तो लोग खुद ही तार जोड़ने लगते हैं। बुधवार सुबह करीब 8.25 बजे मगरही गांव निवासी रामजी यादव (55) होरिला के ट्रांसफार्मर पर केबल जोड़ने के लिए चढ़ा था।
विज्ञापन

रामजी यादव ने समझा कि रोस्टर के अनुसार सुबह दस बजे बिजली आएगी लेकिन बुधवार को पहले ही आपूर्ति बहाल हो गई। करंट लगने से रामजी यादव हाईटेंशन तार में ही चिपक गया। करीब दो घंटे बाद मगरही के प्रधान ने बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। मौके पर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए।
शव को पोल से उतरवाया गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। रामजी की पत्नी बृजवासी और उसके के तीनों पुत्र इंद्रजीत, अमरजीत और अजीत का रो रो कर बुरा हाल है। उपखंड अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे से 10 बजे तक रोस्टर है। लोग बिना विभाग को सूचना दिए तार जोड़ने लगते हैं। विभाग को सूचना दिए बगैर तार जोड़ा जा रहा था। भविष्य में किसी को ऐसा करते पाया जाएगा तो मुकदमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें