बलुआ थाना के मारूफपुर निवासी सौरभ यादव (35) का तीसरे दिन भी पता नहीं चला। बुधवार की शाम को उसका बैग, जूता, मोबाइल तीरगांवा पुल पर मिला था। गंगा में डूबने की आशंका पर जल पुलिस और बलुआ पुलिस नाव लेकर तलाश में जुटी है। युवक का पता नहीं चलने से परिवार वालों में खलबली मची है।
मारूफपुर निवासी सौरभ कुमार यादव दो वर्ष पहले मुंबई में नौकरी करता था। बेरोजगारी के कारण वह एक माह पूर्व दिल्ली नौकरी की तलाश में चला गया। बुधवार की शाम को वह सैदपुर पुल से घर मारूफपुर आ रहा था। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच उसका बैग, जूता, मोबाइल आदि सामान तिरगांवा पुल पर मिला। बृहस्पतिवार की सुबह से बलुआ पुलिस और जल पुलिस ने नाव से गंगा में तलाश शुरू की लेकिन शुक्रवार को भी युवक का पता नहीं चला।