फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: युवक ने पहले युवती को फिर खुद को मारी गोली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर/ रामनगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत पीडीडीयू नगर स्थित महमूदपुर में बृहस्पतिवार की शाम युवक ने एक युवती को गोली मार दी। गोली युवती की पीठ में जा लगी।
विज्ञापन

इसके बाद युवक मौके से फरार हो गया। बाद में युवक ने रामनगर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जाकर खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले में आगे कार्रवाई में जुट गई।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पीडीडीयू नगर स्थित महमूदपुर का रहने वाला संजय सोनकर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से प्रेम करता था। । बृहस्पतिवार की शाम वह अ अपनी मां के साथ बाजार से सब्जी लेकर लौट रही थी। तभी संजय वहां आया और उसने युवती पर तमंचे से फायर झोंक दिया। इस एक गोली युवती के पीठ में जा लगी। इससे युवती मौके पर लहूलुहान होकर गिर पड़ी। वहीं युवक मौके से फरार हो गया। लोग युवती को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मुगलसराय कोतवाली प्रभारी गगनराज सिंह, सीओ पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा, पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे, एडिशनल पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से दो खोखे भी बरामद किए। सर्विलांस और सीसी कैमरे के लोकेशन के आधार पर संजय की मौजूदगी रामनगर क्षेत्र में मिली। संजय अपनी स्वर्गीय बुआ चंपा देवी के घर रामनगर के रामपुर वार्ड स्थित रस्तापुर मोहल्ले में पहुंचा।
विज्ञापन

आरोपी का पीछा करते हुए चंदौली पुलिस भी रामनगर पहुंची और त्रिपौलिया गेट के पास फल का ठेला लगाने वाले बुआ के लड़के मटरू सोनकर को उठाया और पूछताछ शुरू की। चंदौली पुलिस ने मटरू को लेकर उसके घर रस्तापुर मोहल्ले में पहुंची। पुलिस फोर्स को आते देख आरोपी संजय सोनकर बाथरूम में छिप गया और कुछ ही देर बाद सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची रामनगर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें