फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में गई युवक की जान

Tue, 09 Feb 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछियां गांव के समीप नेशनल हाइवे पर सोमवार को सवारियों से भरी मैक्स में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे वाहन सड़क पर पलट गया और उसमें सवार एक यात्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

  दूसरी ओर कोतवाली पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया तथा ट्रक को  कब्जे में    ले लिया।


मौनी अमावस्या पर्व पर स्नान    करने के लिए क्षेत्र के मद्धूपुर व लौंदा गांव के ग्रामीण मैक्स वाहन पर सवार होकर चन्दौली के रास्ते बलुआ जा रहे थे। जैसे ही मैक्स वाहन बिछियां गांव के समीप नेशनल हाइवे पर पहुंचा कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


इसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में मद्धूपुर निवासी राजकुमारी देवी (42) की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं मद्धूपुर की ही मराछी (50), चन्द्रावती (55), सुगवन्ती (38), लौंदा गांव निवासी विक्रमा (70), राधिका (60) और हिनौता गांव निवासी संत लाल (50) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालने के बाद उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मराछी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें