फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मी का शव तालाब में मिला

Mon, 18 Jul 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
रेलकर्मी का शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिवार के सदस्य।
विज्ञापन
 मंडल लोको अस्पताल में भर्ती होने के बाद तीन दिनों से लापता एक सफाईकर्मी का शव रविवार को डीआरएम बिल्डिंग के पीछे स्थित तालाब में उतराया हुआ मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ की। चर्चा है कि रेलकर्मी की हत्या कर शव को पोखरे में फेंक दिया गया है।
विज्ञापन

 यूरोपियन कालोनी निवासी बसंत (55) रेलवे में सफाईकर्मी था और उसकी ड्यूटी अप यार्ड में लगी हुुई थी। वह कुछ दिनों से बीमार था। जिस पर उसके परिवार वालों ने 14 जुलाई को उसे मंडल लोको अस्पताल में भर्ती कराया था। उसका उपचार चल रहा था कि तभी वह अचानक अस्पताल से गायब हो गया। परिवारवालों से लेकर अस्पताल कर्मी तक उसका पता लगाने में जुटे रहे। रविवार को कुछ लोग डीआरएम बिल्डिंग के पीछे तालाब के पास से गुजर रहे थे कि उन्हें किनारे पर शव दिखाई दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे घरवाले शव को देखकर रोने बिलखने लगे। 
विज्ञापन

आवश्यक कार्यवाही के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें