पड़ाव। पड़ाव से गोधना तक बन रहे सिक्स लेन का अभी निर्माण कार्य भी पूरा नहीं हो पाया और लापरवाही सामने आने लगी है। 20 दिन पहले पड़ाव पर बनाई गई सड़क में दरारें पड़ने लगी हैं। ऐसे में सड़क के निर्माण और गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। वाराणसी से चंदौली को जोड़ने वाले पड़ाव से गोधना तक सिक्सलेन के लिए 2022 में प्रस्ताव पास हुआ था। इसके लिए शासन ने 328.28 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इस समय पड़ाव चौराहे से सुभाष पार्क तक करीब आठ किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। पड़ाव से करवत और चंदासी मंडी में सड़क बनाई गई है। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि सड़क कई सालों तक टिकेगी लेकिन पड़ाव के पास 20 दिन पहले बनी सीसी रोड़ पर दरारें पड़ने लगी हैं। विभाग का कहना है कि सड़क में एयर क्रेक हो जाता है, यह वही है। हालांकि सड़क बनाने के दौरान ही एयर क्रैक न हो, इसके लिए मशीन से समान दूरी पर सड़क काटी गई है है। इसके बाद भी दरारें पड़ने से सवाल खड़े हो रहे हैं।