फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कमरे में फंदे पर लटका मिला एजेंट का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लाठ नंबर दो पानी टंकी रोड स्थित एक मकान में सोमवार की देर शाम गुटखा एजेंट का शव नायलॉन की रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला प्रदीप भदौरिया (48) पीडीडीयू नगर के लाठ नंबर दो स्थित पानी टंकी रोड के पास पप्पू जायसवाल के घर पर किराए के कमरे में रहता था। प्रदीप यहां पिछले चार साल से एक गुटखा कंपनी के एजेंट के रूप में काम कर रहा था। सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे मकान मालिक जब उसके कमरे के पास गया तो प्रदीप नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका हुआ था। मकान मालिक ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और उसके परिवार वालों को सूचना दी। इसके बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें