फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक व्यक्ति के विरोध से रुका सरोवर व मंदिर सुंदरीकरण का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले वर्ष 20 मार्च 2021 को 50 लाख की लागत से स्थानीय कस्बा स्थित शिव सरोवर व मंदिर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। इसके बाद एक वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी एक व्यक्ति के विरोध के कारण सरोवर के घाट का सुंदरीकरण कार्य बाधित है। इसे लेकर यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड विभाग के परियोजना प्रबंधक ने एसडीएम को पत्रक सौंप कार्य शुरू कराने का आग्रह किया है। विवाद निस्तारित होने के बाद परियोजना को पूर्ण कराया जा सकेगा। केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय व क्षेत्रीय विधायक प्रभुनारायण यादव की पहल पर मुख्यमंत्री पयर्टन संवर्धन योजना के तहत सकलडीहा कस्बा के दुर्गा मंदिर के सुंदरीकरण व दुर्गा मंदिर के सामने तालाब के घाट किनारे पयर्टन विकास के लिये 50 लाख की लागत से पिछले 20 मार्च 2021 को मुख्यमंत्री ने कार्यों काशिलान्यास किया था। शिलान्यास के बाद मंदिर सहित गेट निर्माण करने व स्टील की रेलिंग लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया। इसी दौरान कस्बा के एक व्यक्ति ने निर्माण स्थल को अपनी भूमि बताकर कार्य रोकवा दिया है। इससे इंटर लॉकिंग, बाउंड्रीवॉल, स्टील की रेलिंग व सीढ़ी निर्माण का कार्य पिछले एक साल से रुकापड़ा है। विभागीय ठेकेदार राम सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा निजी भूमि बताते हुए निर्माण कार्य रोक दिया जा रहा है। इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों ने एसडीएम से की है। विवाद के समाप्त होने के बाद कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें