फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना पर कीचड़ से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद में धूप और बारिश के बीच शनिवार को मौसम का मिजाज बदलता रहा। कई इलाकों में रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इससे किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं गलियों और सड़कों पर कीचड़ होने से लोग परेशान रहे। वहीं, जिले में अधिकतम 33 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक हफ्ते से लगातार हल्की और मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार को कभी धूप निकलती तो कभी आसमान में बादल छा जाते। वहीं, कई इलाकों में रिमझिम बारिश होती रही। अधिकतम तापमान गिरकर 33 डिग्री पर आ गया है, जिससे गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन बिजली कटौती के कारण उमस परेशान कर रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. वाईके राय ने कहा कि मौसम में उतार-चढ़ाव और जलभराव की वजह से संक्रामक बीमारी का खतरा बढ़ गया है। इसलिए ताजा भोजन और स्वच्छ पेयजल का ही प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें