फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चेचिस नंबर खुरचकर बेचते थे चोरी की बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। आरोपी बाइक चोरी करने के बाद उनका चेचिस नंबर खुरचकर और नंबर प्लेट बदलकर बाइक बेच देते थे। सीओ आशुतोष ने बताया कि बाइक चोरी करने वाले गिरोह के प्रदीप कुमार ग्राम रमौली थाना चैनपुर जनपद भभुआ, प्रदीप राय और छांगुर राय ग्राम बढ़ौना थाना चैनपुर जनपद भभुआ निवासी को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर काली माता मंदिर के पास ग्राम छित्तमपुर से चोरी की चार बाइक बरामद की गई हैं। सीओ के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चकिया, इलिया और बिहार के विभिन्न जनपदों से बाइक चोरी कर छित्तमपुर स्थित छागुर के टेंट हाउस में खड़ी कर देते थे। इसके बाद नंबर प्लेट हटाकर, इंजन नंबर और चेचिस नंबर को खुरच देते थे। फिर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेच देते थे। जो पैसा मिलता था, उसे बराबर हिस्सों में बांट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें