फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवन क्षेत्र के टेल के खेतों तक पहुंचा पानी, किसानों में राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नारायणपुर पंप कैनाल के अंतिम छोर पर बसे नरवन क्षेत्र के आधा दर्जन किसानों के खेतों में बृहस्पतिवार की दोपहर नहरों के जरिए पहली बार प्रचुर मात्रा में पानी पहुंचा। इससे अब इस नहर से जुड़े किसानों को धान के नर्सरी व रोपाई के लिए पानी मिलने लगा है। गौरतलब है कि किसानों के सिंचाई की समस्या को लेकर अमर उजाला के 22 जुलाई के अंक में पृष्ठ संख्या दो पर प्रमुखता से सचित्र खबर प्रकाशित हुई थी। खबर को संज्ञान में लेते हुए सिंचाई विभाग सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

नारायणपुर पंप कैनाल से जुड़े टेल के एक दर्जन गांवों के किसानों को रोपाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा था। नहरों के बेपानी होने से किसान परेशान थे। किसानों की समस्या को लेकर अमर उजाला ने नहर बेपानी, किसानों को परेशानी शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को नहर में इस सीजन में पहली बार पानी पहुंचा जिससे टेल के कम्हरिया, कंदवा, कोरमी, धमिना, तेल्हरा आदि गांवों के किसानों को धान की रोपाई के नहर में पानी मिला। इससे पहले टेल के किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा था जिसे लेकर वे बेचैन थे। अब नहरों में पानी पहुंचने से किसानों को राहत मिली है। कोरमी गांव के किसान संतोष राय, रत्नेश राय, डब्बू आदि ने बताया कि समय से नहरों में पानी पहुंचा है।
कंदवा। हालांकि अभी भी टेल के असना, कंजेहरा, पई, सुढना, डेढ़गांवा आदि गांवों में पानी नहीं पहुंच पाया है जिससे किसान परेशान हैं। कंजेहरा के बालिस्टर यादव, सुढना के सच्चिदानंद राय, डेढ़गांवा के गुड्डू सिंह व मुन्ना सिंह आदि किसानों ने बताया कि पानी के अभाव में रोपाई का कार्य बाधित है। अगर डीजल से इंजन चलाकर खेतों को भरने भर भी पानी आ जाता तो रोपाई का कार्य हो जाता।
विज्ञापन

नरायणपुर पंप कैनाल के पूरी क्षमता से चलने के बाद नरवन क्षेत्र के अधिकांश किसानों के खेतों में पानी पहुंचा दिया गया है। कुछ गांवों में पानी नहीं पहुंचने की सूचना मिली है। प्रयास किया जा जा रहा है कि टेल के सभी खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। सर्वेशचंद्र सिन्हा, एक्सईएन, चंद्रप्रभा प्रखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें