फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम की पाइप से सप्लाई हो रहे पानी को जांच के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर क्षेत्र के श्रीकांतपुर, डेढ़वलियां व पांड़ेयपुर मिल्की में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। रोजाना कई लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों ने जल निगम के पाइप से आपूर्ति होने वाले पानी को नहीं पीने की सलाह दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने जल निगम के पाइप लाइन के पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। चिकित्सक ने रिपोर्ट आने तक जल निगम की पाइप लाइन से आने वाले पानी के इस्तेमाल को मना किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के श्रीकांतपुर, डेढ़वलियां व पांड़ेयपुर मिल्की के ग्रामीणों ने कहा कि सोमवार को एक दर्जन के करीब लोग डायरिया से संक्रमित होकर इलाज के लिए धानापुर सहित शहीदगांव, गुरेरा, सकलडीहां व पीडीडीयू नगर के निजी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए गए हैं। यहां से हर रोज लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में रोज आने और दवा बांटने के बावजूद भी राहत नहीं मिल रही है। कहा कि लोग बीमारी की हालत में धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर इलाज कराने के बाद ठीक हो जाते हैं। बाद में घर आते ही पुन: बीमार हो जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जल निगम का पानी काफी दूषित के कारण बार-बार ठीक होने के बाद भी लोग बीमार हो रहे हैं। इस संबंध में धानापुर सीएचसी अधिक्षक डॉ. जेपी गुप्ता ने कहा कि जल निगम का पानी काफी प्रदूषित है। जिसके सैंपल के साथ मरीज के मल का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। तब तक गांव के लोगों को जल निगम का पानी पीने से मना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें