फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मजहब की दीवारें छोटी पड़ीं, भाईचारे से सजाया मां दुर्गा का दरबार

विज्ञापन
पंडाल में पूजा की तैयारी करते बम्हनियाव गांव की दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष लाल मोहम्मद। संवाद - फोटो : ArchivE
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/धानापुर। आस्था के रंग अलग हो सकते हैं, लेकिन प्रेम और भाईचारे की भाषा एक ही होती है। धानापुर क्षेत्र में यह बात दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच साकार होती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

मुस्लिम समाज के लोग कहीं मां दुर्गा का पंडाल तैयार कर रहे हैं तो कहीं पूजा समिति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बम्हनियाव गांव में लाल मोहम्मद पिछले 20 वर्षों से दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष हैं और खुद पंडाल भी तैयार करते हैं। वहीं, कस्बे के हीरोज क्लब में सुद्धन राइन और आजाद मार्केट की दुर्गा पूजा समिति में अफजल शेरू भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आस्था, सहयोग और सद्भाव की यह परंपरा गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर पेश करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें