चंदौली। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम शनिवार को आएगा। जिले में 64 हजार परीक्षार्थियों ने 88 केन्द्रो पर परीक्षा दी थी। रिजल्ट आने की घोषणा के बाद परीक्षार्थियों का उत्साह बढ़ गया है।
जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 22 फ़रवरी से सात मार्च तक हुई। जिले में कुल 248 हाईस्कूल के विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें राजकीय 26 के साथ अर्थ शासकीय 34 और वित्त विहीन 188 विद्यालय हैं। वर्ष 2024 की परीक्षा में कुल 64257 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे। इसमें हाई स्कूल की बात करें ती कुल 33,381 बालक बालिकाएं शामिल रहे । इसमें 17,088 बालक और 16,293 बालिकाएं शामिल रहे । वहीं इंटरमीडिएट में कुल 30,876 बालक बालिकाएं पंजीकृत थे । इसमें 16,200 बालक और 14,676 बालिकाएं शामिल रहे। बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 88 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद से परीक्षार्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।