फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बाइक से गिरकर सेवा निवृत्त रेलकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना अंतर्गत एक पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की देर शाम बाइक से गिरने से सेवा निवृत्त रेलकर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन

अलीनगर थाना के कठौड़ी गांव निवासी सेवानिवृत्त रेलकर्मी शंभू राम (61) गांव के ही जयश्री की बाइक से पीडीडीयू नगर की ओर जा रहे थे। अलीनगर स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे कि बाइक बेकाबू हो गई और वे बाइक से गिर गए। जिससे गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौके पर उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी बाइक चालक ने परिजनों को दी। मौत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें