फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मुख्य शूटर और मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार में डर

विज्ञापन
रोहिताश पाल के पुत्र ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार  
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में कारोबारी रोहिताश पाल हत्याकांड में अब तक शूटर और मास्टरमाइंड की गिरफ्तार नहीं हुई है। परिजनों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर सुरक्षा और इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

परिजनों को डर है कि अपराधी कहीं कानून से बच ना जाएं। वहीं दूसरी तरफ बनारस के बड़े व्यापारी समेत नगर के दो व्यापारियों की साजिशकर्ता के रूप हुई गिरफ्तारी के बाद जायसवाल सभा के आंदोलन से पुलिस पर दबाव बढ़ा है। रोहिताश पाल की हत्या में लोगों के लिए अनसुलझी पहेली बनती जा रही है। अभी भी मुख्य शूटर और मास्टर माइंड पुलिस की पकड़ से दूर है। लोग साजिशकर्ता के रूप में जेल भेजे गए पीडीडीयू नगर के व्यापारी मनोज जायसवाल और ओमप्रकाश की भूमिका को पचा नहीं पा रहे हैं। रोहिताश के पुत्र सिद्धांत पाल ने पिता के सोशल मीडिया एकाउंट से सीएम योगी आदित्य नाथ को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है। सिद्धांत ने लिखा है कि हत्या के इतने दिन बीत जाने के बाद भी शूटर और मास्टर माइंड के गिरफ्तार नहीं होने से उनके मन में अब ये डर समा रहा है कि कहीं अपराधी कानून की पकड़ से बाहर ना हो जाएं। सिद्धांत पिता को न्याय दिलाने के लिए लोगों से भी सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें