जीटी रोड पर करवत गांव के सामने मंगलवार की शाम चार बजे गड्ढे में फंस कर
अनियंत्रित ट्रक पलट गया।
ट्रक पर गेहूं लदा था और वह भी सड़क पर बिखर गया।
इस घटना में ट्रक का खलासी सुनील (25) निवासी वाराणसी घायल हो
गया जबकि चालक सुंदर निवासी आजमगढ़ बच गया।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि
करवत गांव के पास सड़क के दोनों तरफ बेतरतीब ढंग से ट्रक खड़े रहते हैं।
वहीं पटरियों पर भयंकर गड्ढे बने हुए हैं।
इससे कभी भी दुर्घटना की आशंका
बनी रहती है।