बैक करते समय ट्रक ने कार में मारी टक्कर
ट्रक चालक ने कार चालक को जबरदस्ती ट्रक में बैठाया,पुलिस ने छुड़ाया
पड़ाव । मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दांडी में जीटी रोड पर मंगलवार को बैक करते समय एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इसके बाद मनबढ़ ट्रक चालक व खलासी ने कार चालक को जबरदस्ती ट्रक में बैठा लिया और उसे राजघाट पुल पर ले गये। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कार चालक को छुड़ाकर ट्रक चालक और खलासी को पकड़कर जलीलपुर पुलिस चौकी ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस दौरान राजघाट पुल पर काफी लंबा जाम लग गया।