फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चित्र प्रदर्शनी में दिखी विभाजन की त्रासदी

विज्ञापन
चंदौली से विभाजन वि​भि​षिका दिवस पर जुलूस निकालते भाजपा कार्यकर्ता व अन्य। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिले में अलग-अलग जगहों पर चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में देश के बंटवारे का दर्द और भीषण त्रासदी के चित्र देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। भविष्य में ऐसी स्थितियां न उत्पन्न हों, इसके लिए एकजुट रहने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर प्रदर्शनी लगाई गई। एडीआरम सूरज कुमार और वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी नीरज कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
फोटो प्रदर्शनी के जरिए वर्ष 1947 में देश के बंटवारे की दुखद घटनाएं, पलायन की तकलीफ और उस समय की ऐतिहासिक बातें दिखाई गई।
इसी तरह भाजपा के जिला कार्यालय पर चित्र प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका उद्घाटन राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने किया। इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला।

चंदौली से विभाजन विभिषिका दिवस पर जुलूस निकालते भाजपा कार्यकर्ता व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें