थाना क्षेत्र से महज चार किमी दूर बिहार के चांद थाना अंतर्गत इलिया-हाटा मुख्य मार्ग पर अईलाय गांव के समीप श़ुक्रवार की सुबह पांच बजे ट्रैक्टर पलटने से उस पर बैठा रामअवतार राम (36) की दबने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। चालक रामप्यारे राम ट्रैक्टर अनियमित होते ही उसपर कूदकर जान बचाई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चांद थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इलिया थाना क्षेत्र के सावलसोत गांव निवासी चालक रामप्यारे राम उसी गांव के निवासी श्रमिक रामअवतार को बैठाकर कस्बे के एक व्यवसायी के ट्रैक्टर को लेकर बिहार प्रांत के सोन (डेहरी) बालू लाने जा रहा था। जैसे ही वह ट्रैक्टर अईलाय गांव के समीप पहुंचा कि अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे में पलट गया।