जिले के माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक की तृतीय यूनिट परीक्षा नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बाद पढ़ाए गए पाठ्यक्रम को शामिल किया जाएगा। बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन किया जाएगा। परीक्षा विद्यालय स्तर पर निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कराई जाएगी।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तृतीय यूनिट परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन करना है। अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बाद कक्षाओं में पढ़ाए गए पाठ्यक्रम के आधार पर बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इससे विद्यार्थियों की विषयों पर पकड़ और पाठ्यक्रम की समझ का आकलन किया जा सकेगा। इसके आधार पर पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों और विषयों की पहचान करने में भी मदद मिलेगी।