फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जिले में 42 डिग्री पहुंचा तापमान, चिलकहर में एक डिग्री ज्यादा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले का तापमान 40 डिग्री से कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस सप्ताह में दूसरी बार अधिकतम तापमान 42 डिग्री पार रहा। हवा की गति कम होने से दिनभर तेज धूप रही।
विज्ञापन

भीषण गर्मी से दोपहर के समय जनजीवन बेहाल रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक स्थिति इसी तरह से बना रहेगा। प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे।
बृहस्पतिवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री से अधिक था। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री पार कर गया। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 6 व 8 किमी प्रतिघंटे होने के कारण तपन अधिक महसूस हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.5 व न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में दो डिग्री उछाल रहा। सुबह आठ बजे से ही सूरज की तपिश सहन करना मुश्किल हो गया। नौ बजे चिलचिलाती धूप कदम को रोक ले रहा था। दोपहर 12 बजे हालात यह रहे कि ज्यादातर लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए, इससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें