फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: काउंटर पर रखा नोटों से भरा बैग लेकर भाग गया किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पीडीडीयू नगर में बुधवार को जीटी रोड के किनारे कटे-फटे नोट बदलने वाले एक व्यापारी के काउंटर से नोटों से भरा बैग लेकर किशोर भाग गया। व्यापारी ने बताया कि बैग में करीब सवा लाख रुपये थे।
विज्ञापन

पूरी घटना पास में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीडीडीयू नगर के जायसवाल स्कूल रोड निवासी विश्वास जायसवाल कटे-फटे नोट बदलने का व्यवसाय करते हैं। वह हर रोड नगर में काली मंदिर के पास अपना काउंटर लगाते हैं।
बुधवार को सुबह वह अपना बैग काउंटर पर रख कर काम करने लगे। इस बीच लाल हुडी पहने एक किशोर वहां आया और पलक झपकते ही काउंटर पर रखा बैग लेकर भाग गया। कुछ देर बाद घटना की जानकारी हुई तो व्यापारी के होश उड़ गए।
विज्ञापन

व्यापारी ने पास की दुकान में लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखी तो लाल रंग की हुडी पहने एक किशोर बैग लेकर जाते हुए दिखा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें