फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं के धरने का किया समर्थन

Fri, 15 May 2015 01:41 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 बीएड के छात्राओं की ओर से  शुल्क प्रतिपूर्ति की मांग को लेकर विकास भवन के समीप धरने के चौथे दिन गुरुवार को कंाग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने धरना स्थल  पहुंचकर समर्थन किया। सिंह ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


इसका निराकरण करने के लिए प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर छात्राओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को अवगत कराते हुए कहा कि शुल्क प्रतिपूर्ति न मिलने से हम  सभी को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सामान्य वर्ग और पिछड़ी जाति के लोगों को अलग-अलग अड़चनें बताकर छात्रवृत्ति शासन और प्रशासन की ओर से नहीं दी जा रही है।

अगर इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है तो हम आंदोलन को उग्र करेंगे। कहा कि शुल्क प्रतिपूर्ति की मांग को लेकर सोगाई, चहनियां, रामगढ,़हसनपुर, मारूफपुर आदि कालेजों के बीएड के छात्र-छात्राएं तीन दिनों से धरना स्थल पर धरना दे रहे हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी हमारी समस्याओं कोे सुनने नहीं आया।
विज्ञापन


 जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि छात्राओं के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस कदम से कदम मिलाकर सहयोग करेंगी। इस दौरान दुर्गा, आनंद, गौरव,  खुशबू, रेनू, सूरज, सुनील, अंगद, मोनिका, अर्चना, घनश्याम आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें