फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोहा मन

विज्ञापन
धानापुर के पगही ​स्थित प्राथमिक विद्यालय के वा​र्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करत
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय, पगही में चौथा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने देशभक्ति, सामाजिक कुरीतियों, शिक्षा के महत्व और स्वच्छता जैसे विषयों पर आधारित नाटक और नृत्य प्रस्तुत कर प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि प्रज्ञा सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी प्रतिभा निखरती है। विशिष्ट अतिथि अवधेश नारायण सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्हें अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने की अपील की। संचालन मंगलदेव शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें