कंदवा। थाना क्षेत्र के अरंगी गांव के खलिहान में आग लगने से कांता बिंद और छोटक बिंद का करीब 15 बीघा खेत का पुआल जल कर राख हो गया। इससे इन किसानों के सामने पशुओं के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है।
किसानों ने खलिहान में 10 बीघे और पांच बीघे खेत का पुआल पशुओं के चारा के लिए रखा था। रविवार की दोपहर खलिहान में रखे पुआल में आग लग गई। जब तक लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाते, तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुआल जल कर राख हो गया। संवाद