फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि ह्यूम पाइप बिछाए लगा दिया लोकार्पण का शिलापट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। विकासखंड के करीं गांव स्थित दलित बस्ती में कार्यदाई संस्था ने लोकार्पण का शिलापट्ट लगाने के बाद भी ह्यूम पाईप बिछाने का कार्य नहीं किया है। इससे बस्ती के लोगों में नाराजगी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पाइप बिछाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि कार्यदाई संस्था ने लोकार्पण के समय बताया था कि पाइप बिछ जाने के बाद बस्ती में जलभराव की समस्या नहीं होगी। बावजूद इसके एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पाइप बिछाने का कार्य आरंभ नहीं हुआ है। बस्ती के आनंद राम ने कहा कि बस्ती में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। लोकार्पण का शिलापट्ट लगाकर ग्रामीणों को झांसा दिया जा रहा है। रमेश कुमार ने कहा कि गांव मे आने व जाने के लिए रास्ते पर मिट्टी भी नहीं फेंकी गई है। महेंद्र प्रताप ने कहा कि गांव विकास से पूरी तरह से अछूता है। पूरे गांव में गंदगी फैली हुई है। सफाईकर्मी नहीं आते है। रामसूरत चौधरी ने कहा कि तत्कालीन जिला पंचायत द्वारा गांवमें महेश के घर से चंद्रभान के घर तक पाइप बिछाने का कार्य कराने की जगह कार्यदाई संस्था ने सिर्फ पाइप गिराकर छोड़ दिया और लोकार्पण का शिलापट्ट लगा दिया है। सरकार के लाख दावे के बाद भी अधिकारी निर्देशों को ठेंगा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें