फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू का बजट बढ़ाने को लेकर एसडीएम को सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से संबंधित कई मांगों को लेकर जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने शनिवार को एसडीएम को एचआरडी मंत्री के नाम पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी नईम प्रधान ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का बजट वर्ष 2018 से 62 करोड़ से घटाकर इस वर्ष मात्र नौ करोड़ कर दिया गया है। एएमयू के बजट में सरकार निरंतर कटौती कर रही है जिसका शैक्षणिक माहौल पर असर पड़ रहा है। कहा कि एएमयू का विश्व रैंकिंग में 801वां व भारत सरकार की रैंकिंग में 10वां स्थान है। यह इस विश्वविद्यालय के शानदार शैक्षणिक स्तर को प्रमाणित करता है। ऐसे में विश्वविद्यालय को कमजोर करने की साजिश चल रही है। जिलाध्यक्ष औसाफ अहमद सिद्दीकी ने कहा कि सरकार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का बजट बढ़ाकर 100 करोड़ करना चाहिए। पत्रक सौंपने वालों में सतीश बिंद, शाहिद तौसीफ, मुजाहिद अख्तर, नैयर आजम, रमेश बिंद, शोएब कादरी, अदनान, मोहियुद्दीन, राधेश्याम यदुवंशी, मो. आसिफ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें