सकलडीहा। सकलडीहा तहसील के 13 लेखपालों का कार्यक्षेत्र बदला गया है। एसडीएम कुंदन राज कपूर के आदेश से बदलाव हुआ है। लेखपाल रविप्रकाश को मजिदहा और कवलपुरा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
गगनदीप को धरहरा व चतुर्भुजपुर,शोभित को पक्खोपुर से हटाकर नैढ़ी और बड़गांवा, विनोद को माधोपुर से हटाकर जूड़ा हरधन और चकरा, अनिल को बड़गांवा से माधोपुर व मेढ़ान की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अनुभव, शशांक, विजय, प्रियंका, विजय, पवन, राजकुमार, मुकेश के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।