बच्चों की शिक्षणेत्तर प्रतिभा के निखार के लिए वार्षिकोत्सव जरूरी है। इसके लिए बच्चों को मंच मिलता है, जिससे उनमें आत्मबल आता है तथा प्रतिभा का विकास होता है। यह विचार सिकंदरपुर स्थित राष्ट्रीय सेवा विद्यालय के वार्षिकोत्सव का उद्घाटन करने के बाद मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान ने व्यक्त किया।
दीप प्रज्ज्वलन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने में अभिभावकों के साथ अध्यापकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।
इससे पहले विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, कव्वाली, एकांकी, प्रहसन, कवि सम्मेलन, विदेसिया गीत, कौरवों की लड़ाई नाटक, लोकगीत, देशगीत, डांस आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर प्रधान राजीव पाठक, संजय पटेल, प्रबंधक सत्यनारायणलाल श्रीवास्तव, संतोष जायसवाल, सियाराम गुप्ता, रजू सिंह, अरुण कुमार झा, सरिता और विद्याधर शर्मा मौजूद थे। अध्यक्षता भरत सिंह ने किया।