फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत गिरी, दो किशोरियां जख्मी

Tue, 31 May 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त मकान को दिखाते पीड़ित परिवार के लोग।
विज्ञापन
कोतवाली के अंतर्गत रेलवे चौकी क्षेत्र के कूढ़कला गांव में सोमवार की सुबह नौ बजे निर्माणाधीन मकान की दीवार पड़ोस में बने घर की छत पर गिर गई। इससे घर में सोई दो किशोरियां जख्मी हो गईं और घर गृहस्थी का पूरा सामान नष्ट हो गया। मजदूर सुरेंद्र प्रताप ने एक कमरे का मकान कूढ़कला गांव में बनवा रखा है। उसके मकान से सटे ही रेलकर्मी का मकान इन दिनों निर्माणाधीन है। पहली मंजिल के बाद दूसरी मंजिल की दीवार बन रही थी। सोमवार की सुबह सुरेन्द्र काम पर चला गया था। घर में उसकी दो बेटियां क्रमश: रेखा (19) और रेनू (17) सोयी थीं। इसी बीच निर्माणाधीन मकान की दीवार सुरेन्द्र के घर की छत पर गिर पड़ी। जिसके दबाव से छत भी ढह गई। इस घटना से मौके पर खलबली मच गई। शोर सुनकर एकत्र लोगों ने किशोरियों को बाहर निकाला और स्थानीय डाक्टर के यहां प्राथमिक उपचार कराया। इस घटना में घर में रखा बक्सा, टीवी, आलमारी, बर्तन, खाद्यान्न सहित गृहस्थी का पूरा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर ग्राम प्रधान और लेखपाल मौके पर पहुंचे और क्षति का आंकलन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें