फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गोशाला का रास्ता खराब, बरसात में होगी फिसलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहनी विकास खंड के सलेमपुर गांव में गोशाला का रास्ता नहीं बना है। लोग कच्चे रास्ते से गोशाला तक जाते हैं। बरसात में इलाके की चिकनी मिट्टी पर फिसलन होने लगती है। इससे ग्रामीण चिंतित हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों से मार्ग निर्माण की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बहोरा चंदेल ग्राम सभा के सलेमपुर गांव से कुछ दूरी गोशाला का निर्माण किया गया है। गोशाला तक जाने के लिए प्राथमिक विद्यालय कुशहा से होकर रास्ता जाता है। गांव से प्राथमिक विद्यालय कुशहा तक जाने के लिए रास्ता बना हुआ है। विद्यालय से गोशाल तक एक किलोमीटर का रास्ता कच्चा है। नरवन की काली चिकनी मिट्टी अत्यंत फिसलन भरी होती है। बारिश होते ही इस मार्ग पर फिसलन हो जाती है। ऐसे में बरसात में गोशाला तक चारा और चिकित्सकों पहुंचने में परेशानी होगी। प्रधान के पति विजय बहादुर सिंह ने कहा कि बरसात के दिनों में प्राथमिक विद्यालय कुशहां से गोशाला तक पहुंचने में दिक्कत होती है। कई बार अधिकारियों से कहा गया लेकिन सड़क नहीं बनी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें