फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एक दशक से जर्जर है नट बस्ती को जाने वाला मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र के बिछड़ी वार्ड अंतर्गत नट बस्ती को जाने वाला मार्ग पिछले एक दशक तक मरम्मत की बाट जोह रहा है। रख - रखाव व मरम्मत के अभाव में मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। ऊबड़-खाबड़ मार्ग पर चलकर आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। लोगों ने मार्ग को बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन


बिछड़ी वार्ड अंतर्गत नट बस्ती को जाने वाले मार्ग की स्थिति ग्रामीण क्षेत्र के मार्गों से अधिक खराब है। लगभग छह मीटर लंबा यह मार्ग सौ से अधिक घरों को जोड़ता है। नट बस्ती में 500 से 600 लोग रहते हैं। घरों से निकलकर जीटी रोड आने के लिए बस्ती का यह एकमात्र मार्ग है। मरम्मत के अभाव में मार्ग के जर्जर होने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है।
खासतौर पर महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों के अनुसार लगभग एक दशक से मार्ग की मरम्मत नहीं हुई है। लोगों ने मार्ग की मरम्मत की मांग की है। इस संबंध में नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने बताया कि बजट उपलब्ध होते ही इस मार्ग को भी बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें