फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चंदासी पावर हाउस से रिंग रोड तक की सड़क की होगी मरम्मत, जल्द शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदासी स्थित पावर हाउस से रिंग रोड तक 24 करोड़ रुपये से सड़क बनाई जाएगी। पीडब्ल्यूडी की ओर से करीब साढ़े सात किलोमीटर की सड़क बनाने के लिए टेंडर भरकर मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया गया है। शासन से बजट मिलने के बाद काम शुरू होगा। सड़क बनने से जनपद के कुछ गांवों के अलावा सोनभद्र, गाजीपुर व वाराणसी के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। करीब 20 वर्ष पूर्व उक्त सड़क बनवाई गई थी। रखरखाव के अभाव में सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटना होती है। इस मार्ग से हरिशंकरपुर, लेढ़ुआपर, टडिया, शिवाला सहित अन्य गांवों के लोग आवागमन करते हैं। सड़क बनने से सोनभद्र, वाराणसी व गाजीपुर के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सोनभद्र से बालू, गिट्टी व पत्थर-बोल्डर लादकर आने वाले भारी वाहनों के चालकों को चंदौली आने के लिए करीब 40 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। सड़क बनने से दूरी मात्र 15 किलोमीटर रह जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट....

बढ़ाई जाएगी सड़क की चौड़ाई

वर्तमान में इस सड़क की चौड़ाई मात्र तीन मीटर है। नई कार्ययोजना के अनुसार सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर की जाएगी। इससे भारी के साथ हल्के वाहनों के लिए आवागमन आसान होगा। वहीं सड़क की ऊंचाई भी बढ़ाई जाएगी ताकि बरसात के पानी से सड़क क्षतिग्रस्त न होने पाए।

कोट.....

चंदासी स्थित पावर हाउस से रिंग रोड तक सड़क की मरम्मत के लिए टेंडर भरकर शासन को भेज दिया गया है। शासन से धन मिलने के बाद कार्य आरंभ कराया जाएगा। मार्च माह के अंत तक कार्य आरंभ होने की उम्मीद है। राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें