बारिश से कच्चे रिहायशी मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। गुरुवार की रात और शुक्रवार को दिन में एक अलग अलग इलाकों में एक दर्जन से अधिक कच्चे मकान ध्वस्त हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
नियामताबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में मूसलाधार बारिश की वजह से आशा देवी का कच्चा मकान ध्वस्त हो गया। यह संयोग ही था कि परिवार के सदस्य बगल में सोए थे। सकलडीहा विकास खंड के ईटवा, नागेपुर, ओड़वली, ओनावल आदि गांवों में मकान गिरे हैं। ईटवा गांव में किशुन राय, विजमल राय, मदन राय सियाराम राय का बारिश के कारण रिहायसी मिट्टी का मकान गिरा हैै।चकिया कोतवाली क्षेत्र के सोनहुल गांव में गुरुवार को लगातार बरसात के कहर से गांव के ही दया सोनकर का कच्चा रिहायशी घर गिरने पर परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।क्षेत्र के बुढवल गांव निवासी दयाराम सोनकर और नेवाजगंज गांव निवासी गोपाल विश्वकर्मा का कच्चा रिहायशी मकान गुरुवार की रात बरसात के चलते गिरकर ध्वस्त हो गया।
मुजफ्फरपुर गांव के लाठेपर यादव बस्ती निवासी रामजनम यादव का भी कच्चा मकान गिरकर जमींदोज हो गया