रिमझिम बारिश से मंगलवार को मौसम काफी बदला रहा। सुबह से आसमान में बादल
छाए रहे। प्रात: शुरू हुई बारिश ने गलन और ठंडक तेजी से बढ़ा दिया।
ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। इस बारिश से आलू की फसल के प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई।
दरअसल
बीते दो दिनों से आसमान में बादल छाए होने से किसान बारिश की आशंका से
चिंतित थे।
किसान रमेश यादव, दीनानाथ सिंह, अवधेश के अनुसार इस बारिश से
लाभ और हानि दोनों हो सकता है। बिना भराई वाले गेहूं की फसल को फायदा हुआ
है, वहीं आलू की फसल को नुकसान होगा।
मंगलवार की प्रात: बारिश की फुहार
तेजी से बढ़ गई। लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा
दिया। सबसे अधिक दिक्कत गरीब तबके के लोगों को हुई, जिनके पास सिर छिपाने
के लिए खुद का आशियाना नहीं है। दूसरी ओर बारिश से सड़कों पर कीचड़ फैल
गया।