फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र के आर्थिक पैकेज से गरीबों का होगा भला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। लॉकडाउन के दौरान समाज के अंतिम व्यक्ति के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा सही फैसला किया गया है। पीएम के निर्देश पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज देकर गांव, गरीब किसान के हित में भला किया है। इससे रोजगार, आर्थिक मंदी से उबरने में काफी सहूलियत मिलेगी। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह बृहस्पतिवार को बयान जारी कर कही।
विज्ञापन

कहा कि 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज निश्चित रुप से गांव गरीब किसान मजदूर के लिए वरदान साबित होगा। भाजपा सरकार गरीबों के लिए काम कर रही हैं। सरकार ने किसानों के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए किसानों को क्रेडिट कार्ड, ऋण योजना, 31 मई तक ब्याज में छूट, एक देश एक राशन कार्ड की व्यवस्था काफी सराहनीय है। कहा कि 50 हजार मुद्रा लोन पर एक साल तक दो फीसदी ब्याज, रेहड़ी पटरी वालों के लिए दस हजार का कर्ज सरकार देगी। इससे समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें