फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में पुलिस ने मचाया उत्पात

Mon, 07 Dec 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार को मतदान के दौरान हुई हिंसा में चौकी प्रभारी के घायल होने के बाद देर रात गांव में पहुंची पुलिस ने जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने घरों में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता की तथा सामानों में तोड़फोड़ की। वहीं पुरुषों की पिटाई की गई। इस दौरान पुलिस चार लोगों को पकड़कर ले गई।

घटना के बाद युवक और अधेड़ गांव छोड़कर चले गए हैं। उधर थानाध्यक्ष मंजू यादव ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है।
शनिवार को मतदान के दौरान रामपुर मतदान केंद्र पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई थी। जिसमें ग्रामीणों ने रामपुर चौकी प्रभारी तीर्थराज यादव पर हमला बोल दिया था।
विज्ञापन


इससे वे घायल हो गए और किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों का कहना है कि देर रात 12 बजे भारी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा और कई घरों में घुसकर पुलिसवालों ने महिलाओं के साथ अभद्रता करने के साथ ही घरों में रखी टीवी व अन्य सामानों के साथ तोड़फोड़ की।

सबसे पहले पुलिस तेजबहादुर यादव के घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुसी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस उसकी बड़ी बेटी का बक्सा तोड़कर उसमें रखे पांच थान गहने व कपड़े उठा ले गई।

वहीं छोटी बेटी के साथ अभद्रता की।  फिर पुलिस घुरबटोरन राम के घर की बाउंड्री फांदकर घुसी और उनके साथ गाली गलौज की। इसके बाद पुलिसवाले अमरनाथ तिवारी के घर पहुंचे और पुत्र अजय तिवारी की पिटाई करने के बाद उसे पकड़ ले गए।
ग्रामीणों के अनुसार शमशेर अंसारी व कुद्दूस अंसारी के घर में पुलिस ने घुसकर उनसे गाली गलौज की। साथ ही दोनों को पकड़कर ले गई।


वहीं बरामदे में सोए बबलू की जमकर पिटाई करने के बाद उसे ले गई। इसी क्रम में पुलिसवालों ने उमाशंकर खरवार, कृष्णा शर्मा के घरों का दरवाजा खोलवाकर मारपीट और गाली गलौज की।
विज्ञापन


 साथ ही गांव के महेश्वर सिंह के दरवाजे पर खड़ी बाइक व श्यामलाल गुप्ता की जीप को भी ईंट पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें