नौगढ़। मझगाई रेंज के पड़हवा क्षेत्र में जल निगम द्वारा बिना अनुमति के जंगल की भूमि पर पाइप लाइन बिछाई जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो ठेकेदार और मजदूर भाग खड़े हुए। वन विभाग की टीम मौके से मजदूरों का सामान और बिछाई जा रही पाइप जब्त कर रेंज कार्यालय ले आई। मझगाई रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बिना विभागीय आदेश के वन भूमि पर गड्ढा खोदकर पाइपलाइन डालना अवैध है। इस पर कार्रवाई करते हुए पाइप को सीज कर दिया गया है और ठेकेदार जैनुल पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।