फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में खो गई चप्पल तो यात्री ने हेल्पलाइन से कर दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। यात्रा के दौरान किसी तरह की समस्या होने पर सहायता के लिए रेलवे ने 139 नंबर की सेवा जारी की है। इस पर शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाता है। इसके अलावा ट्विटर, रेल मदद एप से भी यात्री सहायता पा सकते हैं। शिकायत होने पर समाधान भी किया जाता है लेकिन कई बार अजीबो-गरीब शिकायतों से रेल अधिकारी और सुरक्षा बल के लोग परेशान हो जाते हैं। शुक्रवार को चलती ट्रेन में चप्पल खो गई तो यात्री ने टोल फ्री नंबर 139 पर शिकायत कर दी। इस शिकायत को लेकर रेलवे हेल्पलाइन के साथ मंडल के अधिकारियों में खलबली मच गई। स्थानीय स्टेशन पर यात्री से मुलाकात कर समस्या सुनी गई। हालांकि चप्पल नहीं मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को पटना से इंदौर जा रही पटना इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच संख्या एस-5 के सीट संख्या 39 पर सवार होकर शुभम कुमार पटना से इंदौर की यात्रा पर थे। ट्रेन पटना से आगे चली तो अचानक शुभम की नजर सीट के नीचे रखी चप्पल पर पड़ी तो वह गायब थी। यह देख कर उसने आव देखा न ताव रेलवे के निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 139 पर डायल कर रेल शिकायत कर दी। रेलवे ने यह शिकायत दर्ज कर ली और इसकी रिपोर्ट पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के अधिकारियों को भेज दी। ट्रेन शुक्रवार को दोपहर में तीन बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। यहां रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने यात्री के पास जाकर समस्या सुनी। काफी प्रयास के बाद भी चप्पल नहीं मिली। इसके बाद यात्री आगे के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें